गाजियाबाद। स्टेशन पर ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी कई एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही लोकल ट्रेनें भी देर से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवध आसाम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेन के इंतजार और तेज धूप से लोगों को काफी दिक्कत हुई। इसके अलावा दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस 25 मिनट, जालंधर सिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 32 मिनट, पुरबिया एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, शालीमार-मालानी एक्सप्रेस एक घंटे 33 मिनट, तिलक ब्रिज स्पेशल दो घंटे 36 मिनट समेत अन्य कई ट्रेनें भी देरी से पहुंची।