फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार में चालक की लापरवाही से पलटा ऑटो, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में दोपहर डेढ़ बजे सीआईएसएफ रोड पर तेज रफ्तार ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। चालक की लापरवाही से हादसे में घायल 17 साल की आरती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि घायल मां का उपचार चल रहा है। लोगों ने चालक समसाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मां ने इंदिरापुरम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। विजयनगर के बहरामपुर में रहने वाली रिंकी देवी इंदिरापुरम की कृष्णा अपरा गार्डन में काम करती हैं। सोमवार को बेटी आरती के साथ दोनों दोपहर में घर लौट रही थी। आरोप है कि सीआईएसएफ रोड से पहले चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में ऑटो चला रहा था। बेटी और उन्होंने चालक को कम रफ्तार में ऑटो चलाने के लिए कहा तो वह तेज आवाज में बोला कि मैं पुराना और अनुभवी चालक हूं, दोनों चुपचाप बैठ जाओ। जब इंदिरापुरम में नोएडा सेक्टर-62 की तरफ जाने वाली सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। रिंकी देवी को मामूली चोटें लगीं, मगर आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग घायल किशोरी को तुरंत नजदीक के फोर्टिस अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में ऑटो चालक के पास से ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें