फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में घिनौनी करतूत: ऑस्ट्रेलियाई बच्चे से फार्म हाउस के शौचालय में हैवानियत की कोशिश, आरोपी को दबोचा

Sat, 10 Dec 2022 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मसूरी के फार्म हाउस में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मेरठ निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में बृहस्पतिवार रात ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एक फार्म हाउस का है। बच्चा अपने परिवार के साथ दिल्ली छतरपुर से शादी समारोह में आया था। 
विज्ञापन


युवक ने बच्चे के साथ शौचालय में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन बच्चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑस्ट्रेलिया से एक परिवार दिल्ली में अपने परिचित के यहां आया हुआ है। वह एक सप्ताह के वीजा पर भारत आए हैं। बृहस्पतिवार रात वह उनके साथ मसूरी में एक शादी समारोह में आए थे। बच्चा लघुशंका करने के लिए शौचालय में गया वहां एक युवक ने उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इसी दौरान बच्चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और युवक को दबोच लिया। उसकी पहचान मेरठ गंगानगर निवासी निशांत शर्मा के रूप में हुई। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें