माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रक्षाबंधन का इंतजार जहां बहनों को पूरे वर्ष रहता है। वहीं भाई भी बहनों से रक्षा बधवाने के लिए इस दिन का ब्रेसब्री से इंतजार करते हैं। रक्षा बंधन पर्व इस बार तीन अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन ही सावन का अंतिम सोमवार होने का संयोग बन रहा है। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस बार बेहद खास होगा। इस बार रक्षाबंधन के दिन सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान योग बन रहा है। ज्योतिषार्चा शिव कुमार शर्मा के मुताबिक, रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ संयोग कई वर्षों बाद आ रहा है। पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि तीन अगस्त सोमवार को सुबह 7;18 बजे के बाद श्रवण नक्षत्र आ जाएगा ,जो सिद्धि योग का निर्माण करेगा। सुबह 6:37 बजे के पश्चात अट्ठाइस योगों में सर्वश्रेष्ठ आयुष्मान योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 9:28 बजे भद्रा भी समाप्त हो जाएगी। इसलिए इन शुभ योग में रक्षाबंधन का त्यौहार भाई एवं बहनों की दीर्घायु , समृद्धि,सुख , सौभाग्य से परिपूर्ण रहेगा। ----- राखी बांधने के शुभ मुहूर्त: ----------------------------- वैसे तो 9: 28 बजे से पूरे दिन ही राखी बांधने का शुभ समय है। किन्तु कुछ विशिष्ट मुहूर्त इस प्रकार हैं: सुबह :11:26 बजे से 13:45 (तुला लग्न,चर लग्न) दोपहर 1: 45 बजे से 4:03 बजे तक( वृश्चिक लग्न,स्थिर लग्न) अभिजित मुहूर्त (सुबह 11:36बजे से 12: 24 बजे तक ) ----- बाजार की मिठाई नहीं ड्राई फ्रूटस और घर की बनी मिठाइयां :— इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लोग बाजार की मिठाइयां कम खरीद रहे हैं। बाजार की मिठाइयों के स्थान पर लोग ड्राई फ्रूटस और घर की बनी मिठाइयों केा प्राथमिकता दे रहे हैं। वैसे भी रक्षाबंधन से पहले दो दिन तक लाकडाउन होने के कारण मिठाई खरीदकर घर में रखने पर खराब होने का खतरा है। इस कारण भी लोग बाजार की मिठाई कम ही खरीद रहे हैं। लोगों का रूझान इस बार रक्षाबंधन के मौक पर ड्राई फ्रूटस पर अधिक है। बहनें अपने भाइयों और भाई अपनी बहनों के लिए चाकलेट खरीद रहे हैं। चाकलेट आनलाइन भी बुक करवाई जा रही है। रक्षाबंधन के मौके पर आधिकांश घरों में मिठाइयां बन रही हैं। महिलाएं त्यौहार पर घर पर बने मिठाई से ही भाइयों का मुंह मीठा कराने की तैयारी कर रही हैं।