फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से चाची-भतीजा घायल, महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित एनएच 24 पर नोएडा सेक्टर-62 के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी साहिब और उनकी चाची आसमीन घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुई महिला का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि घायल साहिब को मामूली चोट आई थी। हादसा नौ अप्रैल की दोपहर को उस समय हुआ जब दोनों बाइक से लालकुआं आ रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 15 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रक को ट्रेस कर जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें