फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

269 आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी आज

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में 269 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी। नीलामी प्रक्रिया में मधुबन बापूधाम योजना के डिस्टिक सेंटर में स्थित 134 व्यावसायिक भूखंडों को शामिल किया गया है। इसके अलावा नंदग्राम और प्रताप विहार के आवासीय भूखंडों को नीलामी प्रक्रिया में जगह दी गई है। नीलामी प्रक्रिया में इंदिरापुरम पटेल नगर और कोयल एंक्लेव की व्यावसायिक भूखंडों को जगह दी गई है। साथ ही कर्पूरीपुरम में आर्ट गैलरी की जमीन बेचने और गोविंदपुरम में आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें