फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर रस्सी से गला दबाकर महिला की हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामले में पुलिस आरोपियों को थाने ले गई थी, एक सिपाही ने उन्हें रात में छुड़वा दिया। विरोध पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई है। कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गंगाविहार कॉलोनी निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि फरवरी 2019 में बेटी मीनू की शादी ब्रजविहार कॉलोनी निवासी सुमित से कराई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए मीनू को प्रताड़ित करने लगे। काउसिलिंग के बाद मीनू को ससुराल भेज दिया गया था। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार व रुपये लाने की मांग कर मीनू के साथ मारपीट करने लगे। ससुराल वालों ने 14 जुलाई को रस्सी से गला दबाकर मीनू को मारने की कोशिश की। किस तरह मीनू ने जान बचाकर सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। पुलिस मौके पर पहुंंची और पति व सास को हिरासत में लेकर थाने आई। पीडि़ता ने उसी रात पति व सास के खिलाफ तहरीर दी थी। स्थानीय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर उसके पति सुमित, सास कमला, सिपाही विशाल व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि सिपाही विशाल बुलंदशहर में तैनात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें