फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन का बड़ा काम: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी छत के रास्ते फरार

Sun, 17 Jul 2022 10:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खोड़ा (गाजियाबाद)

सार

युवती के पिता ने बताया कि छह जुलाई को परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ किरायेदार और दो बेटी थीं। इस बीच किरायेदार ने बड़ी बेटी को अकेला पाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोड़ा थाना क्षेत्र में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किरायेदार द्वारा दुष्कर्म के प्रयास के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है। खोड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं।  

विज्ञापन

 
युवती के पिता ने बताया कि छह जुलाई को परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर सिर्फ किरायेदार और दो बेटी थीं। इस बीच किरायेदार ने बड़ी बेटी को अकेला पाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गई। 

आरोपी ने तभी उससे दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन छोटी बेटी कमरे में गई तो आरोपी को देखकर शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से वह भाग गया और दो दिन बाद उसने पड़ोसी की छत पर आकर हवाई फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि आरोपी किरायेदार उन्हें हथियार दिखाकर डरा रहा है और शिकायत करने पर फोन से धमकी भी दे रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि आरोपी सुमित के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धमकी देने और क्षति पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी दो साल से मकान में किराये पर रहता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें