फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरा रिश्तेदार: ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता पर दुष्कर्म का दबाव, पति का गला काटने की दी धमकी

Tue, 05 Dec 2023 12:22 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद इलाके में एक सिरफिरे ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इतना ही नहीं ऑडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। आरोपी ने पति का गला काटने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से घर में घुसकर सिरफिरे ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर विवाहिता के पति का गला काटने की धमकी दी गई। मामले में पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि शादी से पहले उनकी एक दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात हो जाती थी। उसकी ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उन पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आरोपी ससुराल स्थित उनके घर में घुस गया और उनको दुष्कर्म करने की नीयत से कमरे में ले जाने लगा।

इसी दौरान उनके पति आ गए तो उसने उनका गला काटने की धमकी दी। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी ने उनके देवर पर गोली चला दी, वह बाल-बाल बचे। मामले में उन्हाेंने शाहरुख समेत चार के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें