फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उसकी सास किसी काम के लिए बाहर चली गई। देवरानी ऊपरी मंजिल पर थी। तभी मोहल्ले के रहने वाले चार युवक जबरन उनके घर में घुस आए और विवाहिता को कमरे में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे परिजनों को विवाहिता ने आपबीती बताई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें