साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची ऑटिज्म बीमारी से पीड़ित है। बच्ची के परिजन ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची की मां ने बताया कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक इलाके में वह रहती है। उनकी बेटी शाम करीब सात बजे से नहीं मिल रही थी। परिजन उसे तलाश कर रहे थे। कुछ देर बाद जेठानी के लड़के ने बताया कि उनकी बेटी को पड़ोस में रहने वाला शाहरुख फ्लैट की पार्किंग एरिया में ले गया था। कुछ देर बाद उनकी बेटी घर आ गई। बेटी ने इशारों में बताया कि अंकल ने उनके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।