फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आपबीती: घर पर थी अकेली, तभी पड़ोसी ने बुरी नीयत से खटखटाया दरवाजा, गेट खोलते ही करने लगा शर्मनाक हरकत

Sun, 09 Apr 2023 10:38 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह पहले भी रास्ते में आते-जाते उन पर अश्लील फब्तियां कसता था और गंदे इशारे करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और उसने जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। कई दिन तक पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि बीती एक अप्रैल की रात करीब आठ बजे वह घर पर अकेली थी। तभी गेट खटखटाने की आवाज आई। उन्होंने दरवाजा खोला तो दीपक नाम का युवक जबरन घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू निकाल लिया और कहा कि शोर मचाया तो वह जान से मार देगा।

शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह पहले भी रास्ते में आते-जाते उन पर अश्लील फब्तियां कसता था और गंदे इशारे करता था। आरोप है कि दीपक उनकी छत पर रखा पुराना सामान भी चोरी कर ले गया है। महिला का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। इससे दीपक के हौसला बढ़ गया है। वह धमकी दे रहा है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच और आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें