फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के गले में रस्सी बांधकर मारने का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थाना क्षेत्र में दहेज के लिए महिला के गले में रस्सी बांधकर जान से मारने का प्रयास का मामला सामने आया है। महिला का दिल्ली के एलबी शास्त्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहां महिला की हालत गंभीर बनी है। पिता ने खोड़ा पुलिस को बेटी के ससुराल के नौ लोगों पर दहेज प्रताड़ना, क्रूरता और हत्या के प्रयास समेत अन्य धारा में मुकदमा कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस में शिकायत दी कि उन्होंने बेटी की शादी 11 साल पहले की थी। शादी के बाद से ही ससुराल में लोग बेटी को परेशान और प्रताड़ित करने लगे। बेटी ने दहेज लाने से मना किया तो उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पति शराब पीकर पीटता था। बेटी के साथ ज्यादती होने पर कई बार पंचायत में समझौता भी हुआ लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ।
आरोप है कि बेटी के परेशान होने का फायदा उठाकर भांजे ने अश्लील छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी अब वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहता है। पांच जून को ससुरालियों ने बेटी को खूब पीटा और गले में रस्सी डालकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। पड़ोसी की सूचना के बाद मायके से लोग वहां पहुंचे तो आरोपी ससुराल वाले गंभीर हालत में उनकी बेटी को छोड़कर भाग गए। परिजन घायल को ऑटो में डालकर तुरंत दिल्ली के एलबी शास्त्री अस्पताल में पहुंचे। वहां भर्ती कराकर उसका उपचार कराया। अभी उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी है। एसीपी इंदिरापुरम कार्यवाहक भास्कर वर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें