गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में चाकू के बल पर ब्यूटीशियन के अपहरण करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि वह पार्लर गई थी। तभी वहां लाला नाम का एक युवक आया, उसने पहले फेशियल कराने की जानकारी की। बाद में वह स्कूटी लेकर पार्लर के बाहर खड़ा हो गया, जब वह बाहर निकलीं तो कहने लगा कि स्कूटी पर बैठो। मना करने पर चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह वहां मौजूद लोगों की मदद से उनकी जान बची। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है।