फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 हजार का इनामी हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में नवयुग मार्केट के आंबेडकर पार्क में 24 अगस्त को हुए भाईचारा सम्मेलन में दो गुटों में हुए विवाद में हमला करने वाले गुट के मुख्य आरोपी कपिल वेदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कपिल काफी समय से फरार चल रहा था। नगर उपायुक्त ने कपिल वेदी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कपिल वेदी पटेल नगर का रहने वाला है। आरोपियों ने भीम आर्मी पार्टी के भाईचारा सम्मेलन में एक गुट के द्वारा विरोध प्रदर्शन करने पर हमला किया था। मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें