फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुरानी रंजीश में धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गिरी मार्केट कॉलोनी में पुरानी रंजीश के चलते पड़ोसी ने युवक के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत लोनी थाना पुलिस से की गई है। गिरी मार्केट निवासी हर्ष चौहान ने बताया कि वह शनिवार को बाजार से घर जा रहे थे। उनके पड़ोसियों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। रास्ते में पड़ोसी भिखारी के दोनों बेटों ने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें