फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ऋषि मार्केट कॉलोनी में विवाद के बाद पड़ोसियों ने घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत लोनी थाना पुलिस से की गई है। बैंड संचालक दीपक के भाई सुंदर ने बताया कि 16 अगस्त को पड़ोसी की ढोल की दुकान पर एक व्यक्ति बुक कराने आया। पड़ोसी की दुकान पर सौदा नहीं होने पर व्यक्ति उनके भाई दीपक की दुकान पर आया। ग्राहक के जाने के बाद पड़ोसी ने दीपक से झगड़ा किया। आसपास के लोगों ने दोनों को शांत कराया। कुछ देर बाद पड़ोसी पांच लोगों के साथ लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर दीपक के घर पर पहुंचकर हमला किया। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें