\n\nपर्यावरण वाली खबर का जोड़\n\nपर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्ति खंड 3 स्थित पार्क में रोटरी क्लब की ओर से 70 छायादार वृक्ष लगाए गए। क्लब की अध्यक्ष नीलम त्यागी ने वृक्षारोपण के बाद इसकी देखरेख का संकल्प अपने साथियों को दिलाया ताकि यह अभियान महज एक दिन के लिए ही सीमित न रहे।\n\nइस दौरान पौधरापेण के मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विजय राय ने पौधों की देखरेख के लिए आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी तय की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि नीलम त्यागी पर्यावरण के प्रति हमेशा ही सजग रहती हें। अब तक वह करीब 500 पौधे लगा चुकी हैं। इस दौरान पार्षद कपिल त्यागी, वरुण गौड़ आदि मौजूद रहे।\n\n\n