फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ में घुसा गधा, झाड़ी दुलत्ती

Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
गधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर थाने की प्रताप विहार चौकी से कुछ ही दूरी पर बने एटीएम बूथ में शुक्रवार सुबह एक गधा घुस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गधे को निकाला।
विज्ञापन

प्रताप विहार चौकी के पास बने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में शुक्रवार सुबह एक गधा घुस गया। कुछ ही देर बाद एटीएम में लगा सायरन बजने लगा।

मॉनिंग वॉक और बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे लोगों ने सायरन बजने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने गधे को निकालने का प्रयास किया तो गधे ने उन्हें दुलत्ती झाड़नी शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने गधे को एटीएम से निकाला। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें