फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आयुष्मान भव के उद्घाटन पर छात्राओं को एंबुलेंस से लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल में आयुष्मान भव कार्यक्रम के शुरुआत करने के दौरान छात्राओं को एंबुलेंस पर लाया गया, ले जाते समय फोटो क्लिक होने पर एंबुलेंस की जगह सरकारी वाहनों से भेजा गया।
विज्ञापन

संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में बुधवार को आयुष्मान भव योजना के कार्यक्रम के लिए नवयुग मार्केट स्थित एमबी गर्ल्स स्कूल के बैंड को आमंत्रित किया गया था। इन छात्राओं ने अतिथियों के आगमन पर बैंड बजाकर उनका स्वागत किया। छात्राओं को स्कूल से कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए एंबुलेंस का उपयोग किया गया। जबकि छात्राओं को लाने ले जाने के लिए निजी वैन या बस का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का एक ट्रेवल एजेंसी भी अनुबंध है। जिसके जरिये विभाग को विभिन्न वाहन उपलब्ध होते हैं। इसके बावजूद छात्राओं को लाने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया गया। प्रयोग में लाई गई एंबुलेंस सैनेटाइज भी नहीं थी। इससे छात्राओं में संक्रमण की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम स्थल पर डीएम और राज्यमंत्री की मौजूदगी में ही कार्यक्रम खत्म होने के बाद एंबुलेंस के जरिये ही छात्राओं को वापस भेजा जा रहा था। इसी दौरान फोटो क्लिक होने पर आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ. चरन सिंह ने दूसरे सरकारी वाहनों से स्कूल भिजवाया।
वहीं सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस से छात्रों को लाने ले जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। वह इस मामले की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें