साहिबाबाद। भोपुरा गांव के किसानों की 91 एकड़ जमीन के बदले छह प्रतिशत विकसित प्लॉट देने की मांग पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता का धरना अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। भोपुरा चौक पर दो दिन से चल रहे धरने के दौरान जीडीए अधिकारियों ने दो महीने में समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया है। जिन किसानों ने पहले फॉर्म नहीं भरे थे, उनके मामले को भी आगामी बोर्ड बैठक में रखने का आश्वासन दिया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर 10 दिसंबर को दोबारा धरना शुरू करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी अमित कसाना और राष्ट्रीय सचिव ओम सिंह गुर्जर मौजूद रहे।