फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेची जाएंगी संपत्तियां, विकास योजनाएं भरेंगी उड़ान

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- जीडीए 20 जून को मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 206 व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंड की करेगा नीलामी - नीलामी प्रक्रिया से प्राधिकरण को 200 करोड़ की आय होने की है संभावना - नीलामी से आने वाले फंड को चल रही विकास योजनाओं में किया जाएगा खर्च माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विकास योजनाओं को रफ्तार देने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न योजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक संपत्तियां बेचकर फंड जुटाया जाएगा। योजना के तहत प्राधिकरण की ओर से 20 जून को मधुबन बापूधाम योजना और इंद्रप्रस्थ योजना में 206 व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की जाएगी। इन संपत्तियों को बेचकर जीडीए को 200 करोड़ आय होने की उम्मीद है। नीलामी से एकत्रित होने वाले फंड को विभिन्न विकास योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। लॉक डाउन के बाद से जीडीए की संपत्तियों की बिक्री की प्रक्रिया पूरी तरह से थम गई है। ऐसे में विकास योजनाओं के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से जीडीए ने नहीं बिकी संपत्तियों को बेचने के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। नीलामी प्रक्रिया 20 जून को कविनगर स्थित सामुदायिक केंद्र में की जाएगी। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया में 206 से ज्यादा व्यावसायिक और औद्योगिक भूखंडों को शामिल किया गया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 200 करोड़ है। नीलामी प्रक्रिया में मधुबन बापूधाम के सी-पॉकेट में स्थित व्यावसायिक दुकानों के 134 भूखंड शामिल है। व्यावसायिक भूखंडों में 100 वर्ग मीटर से लेकर 281.50 वर्ग मीटर तक के भूखंड शामिल किए गए हैं। नीलामी प्रक्रिया में 26552 वर्ग मीटर जमीन पर करीब 27 औद्योगिक भूखंड भी शामिल है। वही इंद्रप्रस्था योजना में 360 वर्ग मीटर से लेकर 820 वर्ग मीटर तक के 45 भूखंडों को शामिल किया गया है।जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने कहा कि 20 जून को होने वाली नीलामी की प्रक्रिया में 206 संपत्तियों को शामिल किया गया है। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें