फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जूता खरीदारी के दौरान मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नगर के मुख्य बाजार में जूता खरीदारी के दौरान दुकानदार और युवकों मे झगड़ा हो गया। दुकानदार ने युवकों पर लूट के इरादे झगड़ा करने का आरोप लगाया। दुकानदारों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। मुख्य बाजार में दिनेश गर्ग का शूट सेंटर है। बताया गया कि रविवार दोपहर तीन युवक जूता खरीदने पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनमें मारपीट होने लगी। दुकानदार दिनेश गर्ग ने आरोप लगाया कि युवक लूट के इरादे से दुकान पर आए थे। जानकारी लगने पर व्यापारियों ने हंगामा किया। एसीपी मसूरी सर्किल का कहना है कि जूता खरीदारी के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। लूट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें