फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट विवाद को लेकर मारपीट, महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। राम विहार में प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में महिला समेत तीन लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। मंडोला निवासी सुधांशु पवार ने लोनी थाने में दी तहरीर में सुजन, शकुंतला और दीपांशु समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने महेश प्रधान और संदीप प्रधान पर साजिश का आरोप भी लगाया है। तहरीर के मुताबिक, राम विहार चकबंदी क्षेत्र में सुधांशु का प्लॉट है। प्लॉट को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। एसडीएम के आदेश पर सीमा चिन्हांकन के बाद पीड़ित पक्ष को निर्माण कार्य कराने की अनुमति मिली थी। सुधांशु का आरोप है कि छह अक्तूबर को काम कर रहे मजदूर का मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसी दौरान कुछ महिलाएं और युवक उसकी मां से मारपीट करने लगे। सूचना मिलने पर वह पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उसे उनकी मां और पत्नी को गिराकर पीटकर घायल कर दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें