फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिठाई के गोदाम में कारीगर ने 14 वर्षीय किशोर से कुकर्म किया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मिठाई की दुकान पर काम करने वाले 14 वर्षीय किशोर से कारीगर ने कुकर्म किया। पीड़ित किशोर गोदाम में ही सोता है। आरोपी ने किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से जनपद संभल निवासी एक 14 वर्षीय किशोर मिठाई की दुकान पर काम करता है और रात में उसके गोदाम पर ही सोता है। आरोप है कि दुकान पर काम करने वाले कारीगर (हलवाई) ने शुक्रवार रात किशोर के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोर की पिटाई की और घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित किशोर को मुंह बंद रखने के लिए पांच सौ रुपये भी दिए। किशोर ने शनिवार सुबह पड़ोसी दुकानदार को आपबीती बताई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर को मेडिकल जांच के भेजा। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी राजू उर्फ चुन्नू के खिलाफ पॉक्सो और कुकर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें