फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कार को मधुशाला बनाकर बेचता था शराब, 20 दिन पहले अवैध कारोबार से जुड़ा रमेश गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 12:50 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

वह 20 दिनों से शराब तस्करी करने वालों से जुड़ा है। आबकारी निरीक्षक की जांच में सामने आया है कि इलाके में शराब तस्करी का काम मन्नू यादव करता है। वह भी मन्नू से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में सेंट्रो कार को मधुशाला बनाकर हरियाणा मार्का देशी शराब बेचने वाले युवक को आबकारी व थाना पुलिस ने इंदिरापुरम से मंगलवार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर कार से 11 पेटी देशी शराब व बोरी में रखे 60 पौवा बरामद किए गए। हालांकि शराब तस्करी करने वाला सरगना पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम में हरियाणा की देशी शराब लाकर बेचे जाने की सूचना मिली थी। टीम ने त्यागी मार्केट के पीछे बनी झुग्गी में छापेमारी की तो मौके पर एक युवक अन्य लोगों से सौदा करता दिखा। पकड़े गए युवक की पहचान रमेश कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी मकनपुर के रूप में हुई। 

 

वह 20 दिनों से शराब तस्करी करने वालों से जुड़ा है। आबकारी निरीक्षक की जांच में सामने आया है कि इलाके में शराब तस्करी का काम मन्नू यादव करता है। वह भी मन्नू से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें