फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में ही बिताता रात: 10 दिन से महिला पत्रकार का पीछा करने वाला अरेस्ट, रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा है आरोपी

Sat, 11 Feb 2023 10:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

महिला पत्रकार ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की कि वह शनिवार सुबह करीब चार बजे गाजियाबाद से नोएडा अपने ऑफिस जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 दिन से महिला पत्रकार का पीछा करने वाले आरोपी अजय प्रताप निवासी शास्त्रीनगर को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक टीवी चैनल की एंकर ने शनिवार सुबह सवा पांच बजे ट्वीट कर गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की थी कि लाल रंग की कार में उनका कोई पीछा कर रहा है। दो बार उसने हाईवे पर ओवरटेक कर उन्हें रोकने का भी प्रयास किया।

विज्ञापन

महिला पत्रकार ने ट्वीट कर पुलिस से शिकायत की कि वह शनिवार सुबह करीब चार बजे गाजियाबाद से नोएडा अपने ऑफिस जा रही थी। इसी दौरान लाल रंग की कार जिसके पिछले शीशे पर पुलिस का स्टीकर लगा था और काले शीशे थे। जो उनका पिछले 10 दिन से पीछा कर रही है। उन्होंने कार नंबर भी ट्वीट कर पुलिस से संबंधित की जानकारी निकलवाकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अजय के पिता यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। इसलिए उसकी कार पर पुलिस का स्टीकर लगा था।
विज्ञापन

कार में ही रात बिताता है आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। पत्नी से उसका झगड़ा रहता है। वह अक्सर अपनी कार में ही सोता और रहता है। जानकारी करने पर पता चला कि परिवार ने आरोपी को पूर्व में कई बार व्यापार कराया लेकिन उसे छोड़ दिया। इसके अलावा उसे संगीत का भी शौक है। कई वाद्य यंत्र उसके घर पर हैं। पुलिस का कहना है आरोपी से पीछा करने के कारण की विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें