फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य शिविर में सर्पदंश के इलाज की भी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कांवड़ मार्ग पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सर्पदंश के इलाज की भी सुविधा रहेगी। शिविर में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को सीएमओ कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण देते हुए एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि सर्पदंश के मरीज को लक्षण के आधार इलाज करना और एंटी स्नैक एंटीवेनम इंजेक्शन लगाना डॉक्टर के अनुभव के अनुसार होता है। ऐसे में डॉक्टर को धैर्य रखना चाहिए। परिजन कई बार आक्रोशित हो जाते हैं लेकिन उन पर डॉक्टर को गुस्सा उतारने के बजाए अपनी ऊर्जा मरीज के इलाज पर खर्च करें। इससे दोनों को सुकून मिलेगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता पहली बार आवश्यक दवाओं के अलावा सांप काटे का इंजेक्शन (एंटी स्नेक वेनम) टीम साथ रखेगी। इसके अलावा एंटी रैबीज, एंटीबायोटिक, पैरासिटामोल समेत आवश्यक दवाएं भी टीम के पास मौजूद होंगी। अस्पतालों से दवाओं की किट तैयार कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ मार्ग समेत अन्य स्थानों पर 30 शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए चिकित्सक व पैरामेडिकल टीम को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। साथ ही विभाग की सरकारी एवं निजी एंबुलेंस भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें