फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फार्मासिस्टों के भरोसे आरोग्य मेला, बिना इलाज लौट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सभी 84 प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को लग रहा आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस रविवार को भी अधिकांश केंद्रों पर चिकित्सक नहीं मिले। ज्यादातर जगह फार्मासिस्ट ही चिकित्सक की भी जिम्मेदारी निभाते हुए पाए गए। जिले में कई माह बाद कोरोना का एक केस मिलने के बावजूद अमर उजाला की टीम को कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन भी देखने को मिला।
विज्ञापन


सीन एक
छह माह से अवकाश पर चिकित्सक
चोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक चिकित्सक की कुर्सी खाली रही। यहां पहुंचे मनोज और शिवकुमार ने बताया कि चिकित्सक अधिकतर लापता ही रहते हैं। राजकुमारी ने बताया कि चिकित्सक न होने के कारण फार्मासिस्ट से ही दवा लेनी पड़ती है। फायदा न होने पर निजी चिकित्सक को दिखाने के लिए जाना पड़ता है। केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह मरीजों का उपचार करते नजर आए। उन्होंने बताया कि केंद्र पर तैनात डॉ. मोनिका सिंह छह माह अवकाश पर हैं।
सीन दो
बिना इलाज के लौटे मरीज
सरायधारी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मेले का आयोजन किया गया। यहां पर उपचार कराने पहुंचे गौरव, मीनाक्षी ने बताया कि दो दिन से बुखार है। मेले में चिकित्सक ही नहीं मिले। फार्मासिस्ट ने इलाज करते मिले। अब निजी चिकित्सक को दिखाकर दवा लेंगे। देवेंद्र ने बताया कि सरकारी अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही सरकारी योजनाओं का सही लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। फार्मासिस्ट निखिल सक्सेना ने बताया कि प्रभारी चिकित्सक अवकाश पर चल रही हैं।
विज्ञापन


सीन दो
कोविड गाइड लाइन का नहीं हुआ पालन
बुगरासी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. कृष्णा आजाद मरीजों का उपचार करते मिले। हालांकि इस दौरान वह बिना मास्क ही नजर आए। मेले में 40 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें सर्वाधिक मरीज एलर्जी के रहे। स्याना के गांव वैराफिरोजपुर में प्रभारी डॉ. अभिषेक दादू्, छतारी पीएचसी पर डाॅ. उजमा चिस्ती और ककोड़ क्षेत्र के वैर में डॉ. अनुराग सिंह भी बिना मास्क पहने मरीजों का इलाज करते नजर आए। नरसेना के दौलतपुर कलां स्थित पीएचसी पर आरोग्य मेले में 80 मरीज उपचार हुआ। इस दौरान डॉ. राशिद बिना मास्क पहने इलाज करते मिले। मेले में अधिकांश मरीज खांसी-जुकाम के रहे।

कोट
जिले में कुछ चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में मौजूदा स्टाफ से समुचित इलाज दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है। मास्क लगाने के लिए सभी को निर्देश दिए हैं। जब चिकित्सक मास्क लगाएंगे तो ही मरीज भी मास्क लगाकर आएंगे। सभी चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए चेतावनी जारी की जाएगी। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन


चेतन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें