फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पदों पर नियुक्ति होगी। इसके लिए विभाग की ओर से रिक्त पदों की सूची तैयार की जा रही है। प्रभारी डीपीओ राधेश्याम ने बताया कि पिछले दिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति हुई थी। उस समय काफी पद रिक्त रह गए थे। वहीं, नियुक्ति के दौरान चयनित की गई 15 से अधिक महिलाओं ने नियुक्ति पाने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब विभाग की ओर से आंंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के रिक्त पदों की सूची बनाई जा रही है। इसके तैयार होने पर रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इस कार्य को संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें