गाजियाबाद। मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की विभिन्न परियोजनाओं के लिए http:/fisheries. up.gov.in पोर्टल खोल दिया है। इच्छुक व्यक्ति 15 फरवरी तक इस पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते हैं। सहायक निदेशक मत्स्य ऋचा चौधरी ने बताया कि इस योजना के बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा किसी प्रकार की जानकारी के लिए विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय कमरा नंबर- 216 में संपर्क कर सकते हैं।