फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आश्रम पद्धति स्कूल में 25 मई तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। समाज कल्याण विभाग से संचालित आश्रम पद्धति स्कूल जय प्रकाशनारायण सर्वोदय विद्यालय निडौरी में एक बार प्रवेश परीक्षा के बाद भी अभी छठवीं से लेकर 11वीं तक की कक्षा के 109 सीट खाली हैं। इन सीटों को भरने के जिलाधिकारी ने लिए दुबारा से प्रवेश परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कक्षा छठवीं से लेकर नौवीं तक 68 सीट खाली हैं जिसमें छठवीं में 16 सीट, सातवीं में 15 सीट, आठवीं में 17 सीट और नौवीं में 20 सीट खाली हैं। इसके अलावा कक्षा 11वीं में कुल 41 सीटें खाली हैं। समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है। आवेदन के बाद सूची का प्रकाश 27 मई को किया जाएगा और प्रवेश परीक्षा 29 को होगी। सफल छात्रों की सूची 31 मई को जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा 11वीं कक्षा के लिए 10वीं के मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें