गाजियाबाद। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों की आजीविका को बढ़ाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण टूलकिट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक www.diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि इस योजना के तहत परंपरागत ट्रेड से जुड़े कारीगर जैसे नाई, लोहार, बढ़ई, हलवाई, धोबी, कुम्हार, राजमिस्त्री, दर्जी आदि लोगों को विशेषज्ञों द्वारा उनकी कौशल वृद्धि के लिए 10 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें उन्नत किस्म की टूलकिट भी दी जाएगी, ताकि वे इसकी सहायता से अपनी आजीविका को बढ़ा सके। इसके साथ ही लाभार्थी को अनुदान भी दिया जाएगा।