फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए 15 अगस्त तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। पिछडा वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण के आनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडे ने बताया कि पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार को ओ लेवल कम्पयूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत ये अपना खुद का कम्प्यूटर सेंटर खोलने और रोजगार दिलवाने में मदद की जाएगी। ये होगी अर्हता :— ओ लेवल का कोर्स करने के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट होनी चाहिए। इसके अलावा बेरोजगार के अभिभावक की ग्रामीण व शहरी क्षेत्र दोनों में वार्षिक आय सीमा एक लाख तक होनी चाहिये। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य हो। अभ्यर्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो तथा अभ्यर्थी किसी शिक्षण संस्थान में संस्थागत के रूप में अध्ययनरत न हो। “ओ“ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष की और ट्रिपल सी कम्प्यूटर कोर्स की अवधि तीन महीने की होगी। ऐसे करना होगा आवेदन :— बेरोजगार आवेदकों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी वेबसाइट http:backwardwelfare.up.nic.in व obccomputertraning.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर लांगिन करके निर्धारित तिथि दिनांक 01 अगस्त, 2020 से 15 अगस्त 2020 के बीच आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें