फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डाकघर पासपोर्ट केंद्रों की आवेदन सीमा बढ़ाकर हुई 90

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के चार डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में प्रतिदिन की आवेदन क्षमता में वृद्धि की गई है। अब आगरा, मेरठ, वृंदावन और सहारनपुर में आवेदन की सीमा भी बढ़ाई गई और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए अधिक आवेदन की सीमा बढ़ाई गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां आगरा और मेरठ में प्रतिदिन पासपोर्ट आवेदन 80 लिए जाते थे उसको बढ़ाकर 90 कर दिया गया है, वहीं सहारनपुर और वृंदावन में जहां प्रतिदिन 40 पासपोर्ट आवेदन लिए जाते थे उनको भी बढ़ाकर 90 कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसे अछनेरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, मुजफ्फरनगर और नोएडा में पासपोर्ट के 45 और पीसीसी के पांच आवेदन प्रतिदिन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से ही आवेदन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें