माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना वायरस को मात देने के सरकार के प्रयासों को समर्थन देने के साथ देशवासी बढ़चढ़ कर आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। महामारी को रोकने के सरकार के प्रयासों को और बल मिल सके, इसके लिए एकेटीयू ने संबद्ध सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों से प्रधानमंत्री आपदा राहत फंड और मुख्यमंत्री आपदा राहत फंड में दो देने की अपील की है। अपील के बाबत विवि ने सभी संस्थानों के प्रिंसिपल और निदेशकों को सर्कुलर भी जारी किया है। साथ ही पीएम केयर में दान करने के लिए एकेटीयू ने एक लिंक भी जारी किया है। इस लिंक की मदद से सीधे पीएम केयर में आर्थिक मदद की जा सकेगी। विवि की अपील पर कई संस्थानों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है। एकेटीयू ने इससे पहले कॉलेजों को नियमित रूप से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेज आयोजित कराने के निर्देश दिए थे। जिसका पालन करने हुए महानगरा के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्य सामग्री मुहैया कराई थी। साथ ही विभिन्न माध्यमों के जरिए ऑनलाइन लेक्चर लेने का क्रम जारी है। अब विवि की पीएम केयर में दान की अपील का सभी कॉलेजों ने स्वागत किया है। आरकेजीआईजी के निदेशक डा. सोमशेखर ने कहा कि शिक्षकों की ओर से अपने स्तर पर पीएम केयर में दान किया जा रहा है।