बुलंदशहर। अपना दल एस के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी का कारवां बढ़ रहा है, वो दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगी। अन्य दलों को छोड़कर आए अमर सिंह फौजी, मोहम्मद असलम व उस्मान अली आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, पवन चौधरी, पुरुषोत्तम सेन, नीरज शर्मा, जिला महासचिव संगीता तोमर, पूनम गौतम, कुमारी शैंकी, आरती सागर मौजूद रहे। संवाद