साहिबाबाद। कुत्तों से परेशान निहो स्कॉटिश सोसाइटी की एओए ऐसे लोगों का रिकॉर्ड तैयार कर रही है जिन्हें कुत्तों ने काटा है। फोटो, वीडियो, एंटी रेबीज वैक्सीन, चिकित्सकीय सलाह आदि दस्तावेज की फाइल बनाई जा रही है। एओए पदाधिकारी आकाश त्यागी ने बताया कि सोसाइटी में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानवर अहम हैं लेकिन इंसानों की सुरक्षा अधिक जरूरी है। आकाश त्यागी ने बताया कि सोसायटी में एक माह में 10 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। रिकॉर्ड तैयार कर मेनका गांधी को भेजा जाएगा, ताकि समस्या का समाधान हो सके। ब्यूरो