फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में लिंग भ्रूण परीक्षण के एक और गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का मास्टरमाउंड झोलाछाप धीरज मिश्रा है जिसने बगैर लाइसेंस लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर खोल रखा था। इसी में भ्रूण लिंग परीक्षण करता था। इसका पता चलने पर गाजियाबाद और सोनीपत के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने मिथ्या ग्राहक भेजकर धीरज मिश्रा और दो दलालों को पकड़ लिया। दलालों में से एक बगैर लाइसेंस चलाई जा रही पैथोलाॅजी लैब का संचालक है।
विज्ञापन

प्री कंस्पेशन एंड प्रीनेटल डायगनोस्टिक टेक्निक (पीसीपीएनडीटी) के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. चरण सिंह ने बताया कि पकड़े गए संजय, धीरज मिश्रा और दलाल साहब सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साहब सिंह बागपत का निवासी है जबकि अन्य दोनों लोनी के रहने वाले हैं। सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है। पूरे मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि सोनीपत की टीम को जानकारी मिली थी कि लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के दलाल सक्रिय है। पड़ताल करने पर पता चला कि गिरोह लोनी में बगैर लाइसेंस के चल रहे शिवा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर परीक्षण किया जाता है। गिरोह को पकड़ने के लिए सोनीपत और गाजियाबाद के अफसरों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मिथ्या ग्राहक भेजकर साक्ष्य जुटाए और तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन




गाड़ी में साथ आया दलाल
टीम ने रेणू नाम की गर्भवती महिला को मिथ्या ग्राहक के तौर पर तैयार किया। रेणू ने दलाल साहब सिंह से बात की। वह 30 हजार में जांच कराने के लिए तैयार हो गया। उसने रेणू को बुधवार को बागपत के गौरीपुर मोड़ पर बुलाया। रेणू ने बताया कि वह जब 11 बजे वहां पहुंची तो साहब सिंह उसके साथ ही गाड़ी में बैठ गया। वह दोपहर दो बजे लोनी में टीला पाइपलाइन रोड पर पहुंचा। वहां संजय मिला। साहब सिंह और संजय ने 30 हजार रुपये लिए। इसके बाद साहब सिंह उसे शिवा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गया। अल्ट्रासाउंड के बाद संजय और साहब सिंह ने बताया कि बेटा है। इसके बाद साहब सिंह फिर से गाड़ी में बैठ गया।



टीम ने पीछा करके
पकड़ा, रकम बरामद
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस गाड़ी का पीछा किया जिससे मिथ्या ग्राहक रेनू और दलाल साहब सिंह वापस बागपत जा रहे थे। गाड़ी को रोककर साहब सिंह को पकड़ लिया गया। उससे 20,500 रुपये बरामद हुए। उसे संजय पैथोलाॅजी लैब ले जाया गया। वहां से संजय को पकड़ा गया। उससे 9,500 रुपये बरामद हुए। उससे पूछताछ के बाद शिवा अल्ट्रासाउंड सेंटर से धीरज मिश्रा को पकड़ा गया। उसने बताया कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है।



2023 में की गई कार्रवाई
24 जून: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

21 जून: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार, एक फरार

31 मई : लोनी में लिंग परीक्षण करते हुए शाहदरा निवासी कपिल, देवेंद्र और सुमित्रा को गिरफ्तार किया गया। सुमित्रा के घर में लिंग भ्रूण परीक्षण किया जाता था।
विज्ञापन


27 मई : महरौली में छापा मारकर लिंग भ्रूण परीक्षण कर रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार

17 मई : घिटौरा के प्रधान नर्सिंग होम में पोर्टेबल मशीन से जांच होती मिली। सात के खिलाफ भ्रूण लिंग परीक्षण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

14 मई : लोनी में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

13 मई : नंदग्राम में मिथ्या ग्राहक भेजकर अल्ट्रासाउंड सेंटर से भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो लोग गिरफ्तार

नौ मई: लोनी में भ्रूण लिंग परीक्षण करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें