फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अमल की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के बम्हेटा में दो जून की रात को अमल यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे जिले सिंह के बेटे विष्णु उर्फ काले को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिले सिंह ने 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के विवाद में अमल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने अमल के 14 साल के बेटे के सामने वारदात को अंजाम दिया। जिले सिंह रिश्ते में अमल के फूफा लगते थे। मामले में पुलिस ने तीन मई को जिले सिंह और अतुल यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहपुर बम्हेटा निवासी विष्णु उर्फ काले है। विष्णु जिले सिंह का बेटा है। पूछताछ में विष्णु ने बताया कि अमल उनके यहां साहिबाबाद मंडी में काम करता था। उनके उस पर रुपये थे। रुपये मांगने पर आनाकानी करने लगा। दो जून को उनके पिता अमल के प्लॉट पर उससे रुपये मांगने गए थे जहां उनका विवाद हो गया और गोली मार दी। वह भी वहां भाई के साथ मौजूद था। दूसरी ओर अमल यादव के परिवार का आरोप है कि उनके ही जिले सिंह पर करीब 10 लाख रुपये निकलते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें