फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनुपम हत्याकांड का फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी के अग्रसेन चौक पर रविवार रात फॉरच्यूनर कार से कुचलकर की गई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक अनुपम श्रीवास्तव की हत्या में फरार चल रहे एक और आरोपी दीपांशु नेहरा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में तीन आरोपी अभी भी फरार है। मुख्य हत्यारोपी राहुल चौधरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी अनुपम श्रीवास्तव रविवार रात अग्रसेन चौक पर चाउमीन लेने गए थे। कार पार्किंग के दौरान उनका फॉरच्यूनर कार सवारों से विवाद हो गया था। अनुपम की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। अनुपम के पिता सुरेंद्रपाल श्रीवास्तव ने राहुल चौधरी, शिवम माहेश्वरी, सम्राट बिष्ट और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी राहुल चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी संतपुरा को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था।एसीपी ने बताया कि फरार अन्य आरोपी की तलाश में टीमें लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें