फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन में मिले पशु अवशेष, लोगोें में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन बैराज से पहले मंगलवार को हिंडन नदी में पशु अवशेष मिलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने नगर निगम और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि दोनों विभागों के अधिकारी आरोपियों को चिन्हि़त कर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मामले में नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुजल सक्सेना ने बताया कि पिछले कई महीनों से हिंडन नदी में पशु अवशेष मिल रहे हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। प्रशासन, नगर निगम और साहिबाबाद पुलिस के अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह हिंडन में दोबारा से पशु अवशेष मिलने की सूचना मिली थी। सभी लोग एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। करीब दो घंटे में टीम ने गोताखोरों की मदद से बिना सिर का पशु अवशेष निकाला और अंतिम संस्कार किया। संगठन के सदस्य प्रिंस ने नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष त्रिपाठी और एसीपी को ज्ञापन दिया है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें