फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की घटना से नाराज केडब्ल्यू सृष्टि के निवासियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडब्लू सृष्टि सोसायटी में 10 मार्च की रात अविनाश बेरीवाल के फ्लैट में चोरी के प्रयास के बाद सोमवार को लोग सड़क पर उतर आए। निवासियों ने सोसायटी के गेट पर प्रदर्शन कर सड़क पर बैठ गए। कुछ देर तक जाम लगाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर उठाया। लोगों ने बिल्डर और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है जब तक बिल्डर आकर बात नहीं करेगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सोसायटी निवासी अविनाश बेरीवाल ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह फ्लैट में सो रहे थे। इसी दौरान चोर ने बालकनी के रास्ते फ्लैट में घुसकर दो कमरों में अलमारी के ताले तोड़कर गहने इकट्ठा कर लिए। इसके बाद वह उनके कमरे में आया जहां वह सो रहे थे। जैसे ही चोर ने उनके कमरे का दरवाजा खोला तो उनकी आंख खुल गई। चोर उन्हें देखकर भागने लगा। वह भी उसके पीछे भागे लेकिन वह बालकनी से कूदकर भाग गया। उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सोसायटी निवासियों का आरोप है कि 23 फरवरी को भी सोसायटी में काम्या आहूजा के फ्लैट में लाखों की चोरी हुई थी। एक बार फिर चोरी के प्रयास के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया।

प्रदर्शन के दौरान जाम में फंसी स्कूल वैन
सोसायटी गेट से निवासी प्रदर्शन करते हुए सड़क तक पहुंच गए। इस दौरान स्कूल वैन जाम में फंस गई। करीब आधे घंटे तक वैन फंसी रही। इस कारण बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लोगों को समझाकर शांत कराया गया है।
विज्ञापन



राम भरोसे है सुरक्षा

बिल्डर ने एओए को भंग कराकर मेंटेनेंस अपने हाथों में ले लिया। आरोप है कि अब बिल्डर मेंटेनेंस के रुपये लेकर अपने अन्य प्रोजेक्ट में लगा रहा है। सोसायटी में लोगों की सुरक्षा राम भरोसे है। - प्रशांत पांडेय, सोसायटी निवासी


सोसायटी में कैमरे की कमी
सोसायटी में कैमरों की संख्या और सुरक्षा गार्ड भी काफी कम है। बिना किसी रोक टोक के कोई भी व्यक्ति सोसायटी के अंदर आ जाता है। मेंटेनेंस देने के बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। - काम्या आहूजा, सोसायटी निवासी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें