फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेम विवाह करने से नाराज जीजा ने साले पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। विक्रम एंक्लेव में बहन से प्रेम विवाह करने से नाराज जीजा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने साले पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़त ने बताया कि उसके जीजा अपने दोस्त के साथ जबरन उसके घर में घुस गए और गाली-गलौज चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर दोनों मौके से भाग गए। शालीमार गार्डन पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


विक्रम एंकलेव में रहने वाले राहुल सोलंकी ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उसने बहन की शादी शालीमार गार्डन के संजय पुत्र दरयाव के साथ की थी। बहन की ससुराल आने-जाने के जीजा की बहन के साथ उसकी नजदीकी बढ़ गई। दोनों में बातचीत तय होने पर 20 दिन पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद विक्रम एंक्लेव में बहन के घर के पास ही रहने लगा। उसका कहना है कि रविवार की दोपहर 12:15 बजे करीब वह पत्नी राजो के साथ कमरे में खाना खा रहा था। तभी उसका जीजा संजय और उसका दोस्त दिवाकर दोनों जबरन घर में घुस गए और उस पर चाकू से हमला कर दिया।
बताया कि उसकी पत्नी राजो उसे बचाने के लिए चीखने लगी। कॉलोनी के लोग एकत्रित हुए तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चेहरे, हाथ और पैर पर चाकू लगने का इलाज किया। प्रारंभिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। उसके बाद शालीमार गार्डन पुलिस को लिखित शिकायत देकर हत्या के प्रयास और गाली-गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्दार्थ गौतम का कहना है कि सोमवार को पुलिस टीम ने जनकपुरी से संजय पुत्र दरयाल निवासी विक्रंम एंक्लेव और दिवाकर पुत्र दिनेश निवासी जनकपुरी को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें