गाजियाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने ग्रामीण क्रीड़ा स्थल अटोर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। बालक-बालिका वर्ग में दौड़ और वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई गई। बालक सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शशांक पहले, विकास दूसरे और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालक वर्ग में अक्षय पहले, वीरेंद्र दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अनामिका पहले, राधा दूसरे और शिवांगी तीसरे स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अटोर की टीम विजेता बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ अटोर ग्राम प्रधान रणवीर ने किया। विजेेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नूतन सोनकर, ऋचा तिवारी, आशिमा गोस्वामी, आशीष, सुमित, कुमार पाल आदि मौजूद रहे।