फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर से बिस्कुट लेने गई मासूम बच्ची की अगवा कर सिर कूचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नर्सरी की छात्रा को अगवा कर भारी वस्तु से सिर में प्रहार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव खंडहर बने मकान में रजाई में लपेटकर छिपाया गया था। शव के ऊपर की सिल रखी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या की गई है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

रावली रोड स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे है, उनकी चार साल की बेटी नर्सरी में पढ़ती है। जबकि एक छह माह का बेटा है। बताया गया है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे मासूम अपनी मां से 10 रुपये लेकर गांव में दुकान से बिस्कुट लेने गई थी। शाम करीब छह बजे तक बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची की तलाश में गांव में मुनादी कराई गई, शाम करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल 112 पर बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की।
सोशल मीडिया पर भी बच्ची की तलाश में अभियान चलाया गया। रात्रि करीब 8:30 बजे ग्रामीण गांव में बने खंडहरनुमा मकान में पहुंचे तो एक पुरानी रजाई पर पत्थर की सिल पड़ी थी, ग्रामीणों ने उसे हटाकर देखा तो बच्ची का शव लहूलुहान हालत में मिला। बच्ची को स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मासूम बच्ची की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि शव को देखने से नहीं लगता कि बच्ची के साथ कोई गलत काम हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
-

किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर की गई हत्या

ग्रामीणों के मुताबिक मासूम बच्ची जब बिस्कुट लेने जा रही थी, तो इसी बीच किसी ने उसको अगवा कर लिया। इसके बाद बच्ची को खाली स्थान पर ले जाकर उसकी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। गांव में चर्चा है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ गलत काम किया गया होगा। हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्ठि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

-

बच्ची का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा

मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी नरेश कुमार, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने घटना के खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें