फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइकिल से मासूम को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। साइकिल से मासूम बच्चे को अगवा कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बच्चे ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया और घर पहुंचा। बरेली निवासी एक व्यक्ति परिवार समेत मुरादनगर स्थित एक गांव में रहता है, उनका पांच वर्ष का बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार सुबह उनका बेटा स्कूल गया था लेकिन छुटटी होने के दो घंटे बाद भी बच्चा घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे आसपास बहुत तलाशा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चा आता हुआ दिखाई दिया। बच्चा डरा सहमा हुआ था। परिजनों ने उससे पूछा तो बच्चे ने बताया कि एक अंकल शहतूत खिलाने के बहाने अपनी साइकिल पर बैठाकर गांव के बाहर खेत में ले गया। वहां पर उन्होंने कपड़े उतार कर गलत काम करने की कोशिश की तो वह शोर मचाकर भाग आया। करीब पांच घंटे तक अपहरणकर्ता बच्चा को साइकिल पर आसपास के गांवों में घूमता रहा। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात अपहरणकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बच्चे का मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें