फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क पर बंद हुई एंबुलेंस, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
लोनी । सोमवार को हुई बारिश के बाद दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर हुए जलभराव में फंसी एम्बुलेंस। संवाद
विज्ञापन
लोनी। बारिश के बाद लोनी क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव और गड्ढों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। खन्ना नगर कॉलोनी के सामने एंबुलेंस के सड़क पर अचानक बंद होने और गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार युवकों के घायल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वायरल वीडियो में नगर पालिका के ट्रैक्टर से एंबुलेंस को बाहर निकालने हुए और चोटिल होने के बाद कुछ युवक बाइक को उठाते हुए दिख रहे हैं। सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण स्थिति और खराब हो गई। खन्ना नगर कॉलोनी के पास दिल्ली-सहारनपुर रोड पर करीब डेढ़ फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, शिव विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने से मार्ग जर्जर हालत में है। जलभराव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देने से दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों पर पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई जा रही है। सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें