फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अंबिका एम्स्टर्डम ने 56 से जीता क्वार्टर फाइनल मैच

विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच अभय तोमर
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी में रविवार को 10वें दिल्ली एनसीआर क्रिकेट लीग अंडर-14 के तहत अंबिका एम्स्टर्डम क्रिकेट अकादमी और आयुष क्रिकेट अकादमी बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। अंबिका एम्स्टर्डम ने आयुष क्रिकेट अकादमी को 56 रनों से हराया। अभय तोमर को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टॉस जीतकर अंबिका एम्स्टर्डम क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 313 रन बनाए। अभय तोमर ने 55 गेंद में 109 रन और हर्ष कुमार ने 27 गेंद में 40 रन बनाए। टीम आयुष क्रिकेट अकादमी 35 ओवर में 257 बनाकर ऑलआउट हो गई। रॉकी ने 12 गेंद में 36 रन और आदित्य प्रताप ने 63 गेंद में 61 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें