फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिर चढ़कर बोली अजब ड्रोन की गजब शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरबेस पर लगाई गई दो दिवसीय प्रदर्शनी में देश में बने अजब ड्रोन की गजब शक्ति का जादू सिर चढ़कर बोला है। इसी का नतीजा है कि इन्हें लेकर आईं 75 स्टार्ट कंपनियों को 100 करोड़ के आर्डर मिलने का अनुमान लगाया गया है। हिंडन एयरबेस पर लगाई गई ड्रोन शक्ति - 2023 प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हो गया। इसी के साथ भारत की गिनती दुनिया के उन चार देशों में हो गई जिन्होंने इतने बड़े स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर ड्रोन के हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इससे पहले ऐसी ड्रोन प्रदर्शनी चीन, जापान और अमेरिका में ही लगाई गईं। ड्रोन शक्ति -2023 की सफलता उम्मीद से भी बढ़कर रही। कंपनियों ने कई अनोखे ड्रोन का प्रदर्शन किया। इनकी गजब की क्षमता ने देखने वालों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर किया। भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर इसका आयोजन ड्रोन फेडरेशन आफ इंडिया ( डीएफआई ) ने किया था। डीएफआई के अधिकारियों का कहना है कि अनुमान था कि 50 से 55 करोड़ के आर्डर मिल सकते हैं, लेकिन यहां तो छप्पर फाड़कर धन बरसा है। सैन्य अधिकारियों ने देश में बने ड्रोन में बड़ी दिलचस्पी दिखाई है। प्रदर्शनी के पहले दिन आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी ड्रोन की तकनीक और ताकत से बहुत प्रभावित दिखे थे। रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और अग्निश्मन के लिए काम करने वाली कई कंपनियों ने आर्डर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएफआई के निदेशक शिरीन जोशी ने बताया कि ड्रोन प्रदर्शनी की सफलता उम्मीद से भी ज्यादा रही है। इससे पहले दिल्ली के प्रगति मैदान में ड्रोन महोत्सव हुआ था जिसमें ड्रोन पर चर्चा कर जानकारी दी गई थी।



फेडरेशन का प्रयास है कि ड्रोन के आयात और निर्यात के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी), क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई ) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए )के नियमों से राहत मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें